गोपेश्वर : भगवान रूद्रनाथ की डोली कैलास को रवाना, 18 मई को खुलेंगे कपाट

Team PahadRaftar

भगवान रुद्रनाथ की डोली ने गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ के लिए किया प्रस्थान, 18 मई को ब्रह्म मुहूर्त में ग्रीष्मकाल के लिए खुलेंगे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर : पंच केदारों में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। मंदिर के कपाट खुलने की धार्मिक प्रक्रियाओं के तहत शुक्रवार को भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली ने पूजा अर्चना के बाद शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान गोपीनाथ मंदिर भगवान रुद्रनाथ और गोपीनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

रुद्रनाथ के मुख्य पुजारी सुनील तिवारी ने बताया कि भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली शुक्रवार को रात्रि विश्राम के लिए पुंग बुग्याल पहुंचेगी। जहां से शनिवार को प्रातः कालीन पूजा के बाद उत्सव डोली रात्रि विश्राम के लिए रुद्रनाथ पहुंचेगी। जहां रविवार 18 मई को पूजा अर्चना के बाद ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे।

Next Post

गोपेश्वर : जनता दरबार में शिक्षा, सड़क, विद्युत और पेयजल आपूर्ति की समस्या छाई रही

पहाड़ रफ्तार  चमोली : माननीय मंत्री शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता व जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में जनता दरबार/बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जनता दरबार में 110 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। […]

You May Like