गोपेश्वर : हरेला पर्व पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Team PahadRaftar

गोपेश्वर : हरेला पर्व पर श्री राम चंद्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं चरण पादुका गोथल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिससे पर्यावरणविद चंडीप्रसाद भट्ट भी उपस्थित रहे।

 पर्यावरणविद चंडीप्रसाद भट्ट के साथ महिलाएं

हरेला पर्व पर विद्यालय के एनएसएस छात्रों द्वारा गोपेश्वर नगर में पर्यावरण जन जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। साथ ही गोपेश्वर गांव के निकट आंवला डाली नामक तोक में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर पर्यावरणविद रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त पद्मभूषण चंडी प्रसाद भट्ट की गरिमामय उपस्थिति में केदारनाथ एवं बद्रीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ इंद्र सिंह नेगी एवं सर्वेश कुमार, रेंजर चौहान, डाली लगोला जीवन बचोला अभियान के पर्यावरण प्रेमी सुधीर तिवारी एवं प्रधानाचार्य, हिम्मत सिंह चौहान और वर्ष 2022 में तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती मीना तिवारी, गोपेश्वर महिला मंगल दल के सदस्यों द्वारा भी संयुक्त रूप से वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इसमें नगर पालिका अध्यक्षा पुष्पा पासवान, दीपा देवी, श्रीमती उर्मिला नौटियाल, चंडी प्रसाद तिवारी, पूर्व शिक्षिका सुशीला सेमवाल, चंद्रकला बिष्ट एवं अन्य महिलाएं मौजूद रही। श्री रामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर के आचार्य मंगला प्रसाद सती, मनोज रतूड़ी एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी भगवती प्रसाद पुरोहित आदि उपस्थित रहे।

Next Post

ऊखीमठ : हरेला पर्व पर ग्राम पंचायत पाली सरूणा के ग्रामीणों ने 300 मिश्रित पेड़ों का किया रोपण

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ :  मद्महेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत पाली सरूणा में उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। हरेला पर्व पर ग्राम पंचायत व विकासखण्ड के संयुक्त तत्वावधान में गांवों के विभिन्न तोकों में विभिन्न प्रजाति के फलदार व छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संवर्धन व […]

You May Like