गोपेश्वर : यूसीसी की खुशी में भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

Team PahadRaftar

यूसीसी अधिनियम पारित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

जनपद चमोली के जिला मुख्यालय गोपेश्वर बस स्टैंड पर नगर मंडल गोपेश्वर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समान नागरिक संहिता अधिनियम को उत्तराखंड विधानसभा में पारित होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं उत्तराखंड विधानसभा का आतिशबाज़ी एवं मिष्ठान वितरण कर आभार व्यक्त किया।

बताते चलें की वर्तमान विधानसभा सत्र में प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए भारतवर्ष के सभी राज्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए समान नागरिक संहिता को उत्तराखंड विधानसभा के पटल पर रखा एवं दो दिनों की गहन बहस के पश्चात विधेयक को पारित किया गया। विधेयक को पारित करने पर उत्तराखंड में चारों सर्वसमाज के युवाओं, व्यापारियों, किसानों एवं मातृशक्ति में उत्साह का वातावरण चारों ओर दिखाई दे रहा है। इसी परिपेक्ष में आज जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बस स्टैंड पर पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री एवं विधानसभा उत्तराखंड का आभार कार्यक्रम मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी कर किया गया। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता अधिनियम का देवभूमि से सर्वप्रथम पारित करना हम सबके लिए गर्व की बात है और भारतीय जनता पार्टी अपने दृष्टिपत्र के अनुरूप कार्य कर रही है और हमारी करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं रहता है इससे समाज को नई दिशा और नई गति मिलेगी। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष कैप्टन महेंद्र सिंह राणा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पासवान जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह बर्तवाल युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार मंडल महामंत्री उमेश भट्ट महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शशि सेमवाल श्रीमती लक्ष्मी बिष्ट अमित सिंह युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत भूतपूर्व सैनिक कैप्टन दर्शन सिंह बिष्ट संजय सिंह बर्तवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

चमोली : गुजरात के पर्यटकों को भाया ब्रह्मताल ट्रैक - देखें वीडियो

गुजरात के पर्यटकों को भाया विंटर डेस्टिनेशन ब्रह्मताल ट्रैक,पर्यटकों की पहली पसंद बना ये ट्रैक, हर दिन पहुंच रहे हैं पर्यटक लोहजंग  इस साल लंबे अरसे बाद हुई बर्फबारी ने पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं। बर्फबारी के बाद भले ही पहाड़ के लोगों की दुश्वारियों में इजाफा हुआ हो […]

You May Like