गोपेश्वर : हिमालयन वॉरियर्स ने श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर 84 पौधों का किया रोपण

Team PahadRaftar

गोपेश्वर : हिमालयन वॉरियर्स ने श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर किया वृक्षारोपण।

बृहस्पतिवार को टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी ग्रुप चमोली के हिमालयन वॉरियर्स ने अपनी प्रकृति अभियान के तहत गोपेश्वर नगर के बंज्याणी तोक में स्वर्गीय श्रीदेव सुमन की 81वीं पुण्यतिथि पर 84 पौधों का किया रोपण।

पूरे प्रदेश भर में हर वर्ष स्व० श्रीदेव सुमन जी की पुण्यतिथि 25 जुलाई पर राजकीय वृक्षारोपण दिवस मनाया जाता है और इस निमित्त बृहस्पतिवार को श्रीदेव सुमन जी की 81वीं पुण्यतिथि के अवसर टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी के हिमालयन वॉरियर्स ने हाथों में नन्हें पौध लेकर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी ग्रुप के हिमालयन वॉरियर्स ने स्व० श्रीदेव सुमन जी की 84 दिन की ऐतिहासिक भूख हड़ताल को ध्यान में रखते हुए 84 नन्हें पौध रोपे गए।

Next Post

चमोली : मतदान के लिए 194 पोलिंग पार्टियां रवाना

चमोली में द्वितीय चरण के मतदान के लिए 194 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, द्वितीय चरण में जनपद के 411 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान चमोली : त्रिस्तरीय स्तरीय पंचायत चुनाव में द्वितीय चरण के मतदान के लिए 28 जुलाई को जनपद के 411 मतदेय केंद्रों पर मतदान किया जाएगा। जिसके […]

You May Like