गोपेश्वर : निदेशक के खिलाफ वन कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, आर – पास की लड़ाई की शुरू

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

गोपेश्वर : वन कर्मचारियों ने निदेशक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, कहा जब तक निदेशक का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

जनपद चमोली के वन विभाग के सभी कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मोर्चा “संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति”की एक आवश्यक बैठक में एक प्रतिनिधि मंडल का गठन कर कर्मचारियों के उत्पीड़न प्रकरण में निदेशक/वन संरक्षण नन्दा देवी बायोस्फियर रिजर्व से उनके कार्यालय में भेंट वार्ता की गई। उक्त वार्ता में मोर्चा द्वारा निदेशक/वन संरक्षक नन्दा देवी बायोस्फियर रिजर्व गोपेश्वर के द्वारा विभिन्न संवर्ग के अधिकारियो, कर्मचारियों के उत्पीड़न किए जाने के प्रकरण को रखा गया। मोर्चा द्वारा प्रेषित प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रतिनिधि मंडल को निदेशक द्वारा कोई संतोष जनक/विभागीय न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोई वैध उत्तर प्राप्त नही हुआ है। जिसके चलते अब सभी कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है, वहीं इस वार्ता के विफल होने के बाद मोर्चा द्वारा अब सर्व सम्मति से ये निर्णय लिया गया है कि उपरोक्त अधिकारी का इस जनपद में इस पद पर रहना हम सब कर्मचारियों के भविष्य के प्रति उचित नहीं है।

ऐसे में मोर्चा द्वारा अब निर्णय लिया गया है कि उक्त निदेशक के स्थानांतरण होने तक मोर्चा द्वारा धरना-प्रदर्शन सांकेतिक कार्य बहिष्कार जैसे विभिन्न प्रकार से रोष व्यक्त किया जाएगा, साथ ही मोर्चा द्वारा वन प्रशासन से अपील भी की है कि उक्त अधिकारी के ट्रांसफर की कार्यवाही जल्द अमल में लाई जाए नहीं तो समस्त वन कर्मी चमोली जनपद के उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन  -प्रशासन  की होगी.

Leave a Reply

Next Post

जोशीमठ : औली में पर्यटकों की रोक से व्यवसायों में नाराजगी, सीएम को भेजा ज्ञापन

संजय कुंवर जोशीमठ : अंतरराष्ट्रीय हिम क्रीड़ा स्थल औली पर्यटन एवं पर्यटकों की सदैव पहली पसंद रही है। यहां पर एवलांच जैसी कोई भी घटना आजतक नहीं हुई है। बावजूद प्रशासन द्वारा मौसम विभाग की चेतावनी के बाद औली में भी पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, […]

You May Like