गोपेश्वर : जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Team PahadRaftar

जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भी ली पद और गोपनीयता की शपथ

गोपेश्वर : जनपद चमोली में शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दौलत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सहित नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े हर्षोल्लास और गरिमामई वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया। इसके उपरांत अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सर्वप्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह एवं सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ढाक वार्ड से श्रीमती आयुषी , उर्गम से श्रीमती रमा देवी,सैजी से सुश्री संतोषी , देवर खड़ोरा  जय प्रकाश ,पिलंग से बिपिन फरस्वाण , सलना वार्ड श्रीमती दिव्या भारती , थालाबैंड से श्री वीरेन्द्र सिंह, जाख वार्ड से श्रीमती रेखा देवी, सिमली से  विक्रम सिंह , थिरपाक से श्रीमती सरोजनी देवी, भल्सो से श्रीमती बिसम्बरी देवी , मालसी से श्रीमती कामेश्वरी देवी , कोठा सुरेश कुमार , बछुवावाण से श्रीमती अनीता रावत , कोठली से श्रीमती साक्षी नेगी , छेकूड़ा से सुन्दर सिंह नेगी , विनायक वार्ड प्रदीप बुटोली,सुना से हरीश राम, चौंडा से श्रीमती कला देवी, हाटकल्याणी से श्रीमती उर्मिला बिष्ट ,सवाड़ से बलवीर राम ,बूरा से श्रीमती भगवती देवी तथा भेंटी वार्ड से श्री महेन्द्र सिंह ने भी शपथ ली।

शपथ ग्रहण के उपरांत विधायक थराली श्री भूपाल राम टम्टा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों तक पहुंचाया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जनपद में संचालित की जा रही विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और जनप्रतिनिधियों से इनके सफल क्रियान्वयन में सहयोग का आह्वान किया।

जिला पंचायत सभागार में हुए इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह ने जनपद के विकास और जनहित कार्यों को गति प्रदान करने के लिए नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के संकल्प को मजबूत किया। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

समारोह में उपाध्यक्ष बीकेटीसी विजय कपरवाण, विधायक  भूपाल राम टम्टा, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी गजपाल बर्तवाल, राज्य मंत्री वरिष्ठ नागरिक सम्मान परिषद हरक सिंह नेगी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तेज सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

ऊखीमठ : शिक्षिका कविता भट्ट को शिक्षक शिरोमणि सम्मान से किया सम्मानित

शिक्षिका कविता भट्ट को ‘मुकुंद श्रद्धा शिक्षक शिरोमणि सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : डॉ.जैक्स वीन नेशनल स्कूल, गुप्तकाशी में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विगत वर्षों की भांति शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड आयुर्वेदिक भैषज्य कल्पक एवं […]

You May Like