गोपेश्वर : केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग द्वारा वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह पर वाद – विवाद प्रतियोगिता आयोजित

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

गोपेश्वर : वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह पर हमारी प्राकृतिक विरासत की रक्षा विषय पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर द्वारा वाद – विवाद प्रतियोगिता का आयोजन।

वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर द्वारा लगातार ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के साथ-साथ जिला मुख्यालय के विभिन्न विद्यालयों में वन्य जीव सुरक्षा सहित जनपद की प्राकृतिक धरोहरों और विरासतों के संबंध में जानकारियां और उनके संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी संबंध में आज बृहस्पतिवार 3 अक्तूबर को वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन निदेशक नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क पंकज कुमार, तरुण० एस० उप वन संरक्षण केदार नाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर में “हमारी प्राकृतिक विरासत की रक्षा” विषय पर वाद – विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे श्री गुरु राम राय विद्यालय और सुबोध प्रेम विद्या मंदिर के छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग किया.

इस अवसर पर श्रीमती सीमा असवाल सामाजिक कार्यकर्ता, वीरेंद्र सिंह, वन पंचायत सरपंच,रीठिया गैरसेन, धर्मेंद्र सैलानी सरपंच वन पंचायत कठूड,को वन्य जीव सुरक्षा के विशेष कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी जुगल किशोर, वन क्षेत्र अधिकारी प्रदीप कुमार गौड़,और श्री गुरु राम राय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभाकर मैठाणी भी मौजूद रहे। वहीं तरुण० एस० उप वन संरक्षक केदारनाथ वन्य जीव विभाग गोपेश्वर,व पंकज कुमार वन संरक्षक नन्दा देवी बायोस्पियर रिजर्व गोपेश्वर द्वारा वन्य जीव सुरक्षा, महत्ता, और उपयोगिता के संबंध में जनकारियां साझा की। वाद – विवाद प्रतियोगिता मे कु०प्राची सेमवाल सुबोध विद्या मंदिर तथा कु०प्रिया रावत श्री गुरु राम राय स्कूल गोपेश्वर द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया, कु०आराध्या गुरु राम राय को दूसरा स्थान, और श्री गुरु रामराय विद्यालय के प्रज्वल पुरोहित को तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऊखीमठ : उपहार समिति गुप्तकाशी केदार घाटी ने तहसील बसुकेदार डांगी गांव निवासी मंजू देवी के दो क्षतिग्रस्त भवनों का सुधारीकरण कर सामाजिक क्षेत्र में संस्था को मजबूत किया है। डांगी गांव की विधवा मंजू देवी के पति की मौत 3 वर्ष पूर्ण हो चुकी है। उसकी इलाज के दौरान […]

You May Like