गोपेश्वर : चमोली जिले में जिला पंचायत सदस्य के 13 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस

Team PahadRaftar

जिला पंचायत सदस्य के 13 प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस,जिले में सर्वाधिक सिमली वार्ड से तीन प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस

गोपेश्वर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। जनपद में नाम वापसी के अंतिम दिन जिला पंचायत सदस्य पद 7 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है। जबकि गुरुवार को 6 प्रत्याशियों अपना नाम वापस लिया था।

चमोली जनपद में 26 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए कुल 138 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया था। जिसके नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान कुल 13 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। जिले में जिला पंचायत के सैंजी, देवर-खडोरा, सलना, जाख, कोठा, कोठली, विनायक और बूरा वार्डों से 1-1 प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया है। जबकि पिलंग वार्ड से 2 और सिमली वार्ड से 3 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है। जिसके बाद अब जनपद में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 125 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण के चुनाव के लिए 14 जुलाई और द्वितीय चरण के चुनाव हेतु 18 जुलाई को निर्वाचक प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। जबकि प्रथम चरण मतदान 24 जुलाई और द्वितीय चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा।

 

Next Post

ऊखीमठ : केदारघाटी का लाल मरणोपरांत हुआ अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

केदारघाटी का लाल मरणोपरांत हुआ अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ :  संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में सेवा करते हुए विगत वर्ष अपने प्राणों की आहुति देने वाले हवलदार संजय सिंह पुष्पवान पुत्र दौलत सिंह पुष्पवान 11 गढ़वाल राइफल को मरणोपरांत अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शहीद संजय […]

You May Like