गुड न्यूज : जोशीमठ पालिका ने प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल से बनाया आकर्षक टेबल कुर्सी, वेस्ट मैटेरियल से 86 लाख की आमदनी

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

जोशीमठ नगर पालिका द्वारा प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल को रिसाइक्लिंग कर ईको फ्रेंडली टेबल, कुर्सी, बैंच, अलमारी, गमले, कूडेदान, ट्री-गार्ड तैयार कराया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा गुरूवार को क्लेक्ट्रेट परिसर में प्लास्टिक वेस्ट से निर्मित सामान की प्रदर्शनी लगाई गई। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए प्लास्टिक वेस्ट से निर्मित सामान को और भी आकर्षक डिजाइन में तैयार कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी सामान को बनाने के लिए कितना मात्रा में प्लास्टिक वेस्ट की आवश्यकता पड़ रही है इसका भी आकलन करें। जिले की अन्य निकायों को भी इस मुहिम शामिल किया जाए। ताकि निकायों को इससे अच्छी आय अर्जित हो सके। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी भारत भूषण, एसआई अनिल कुमार सहित पालिका के अन्य कार्मिक मौजूद थे।

जोशीमठ नगर पालिका द्वारा वर्ष 2011 से अभी तक 10.50 लाख किलोग्राम कूड़ा विक्रय कर 86 लाख की आय अर्जित की जा चुकी है। नगर पालिका क्षेत्र में कूड़ा एकत्रित करने के बाद पालिका के कर्मियों द्वारा प्लास्टिक कूडे को अलग करते हुए कॉम्पैक्ट किया जाता है। इसके बाद इसके 70 से 75 किलो के बंडल बनाकर नोएडा से ईको फ्रेंडली सामान टेबल, कुर्सी, बैंच, अलमारी, गमले, कूडेदान, ट्री-गार्ड आदि बनवाए जा रहे हैं। जिनकी सप्लाई पालिका को होने लगी है। पालिका द्वारा पार्क, सड़क किनारे एवं सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक वेस्ट से निर्मित ईको फ्रेंडली बैंच, कुर्सी, टेबल, कूड़ेदान आदि लगाए जा रहे हैं। जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं।

Next Post

चमोली : सड़क दुघर्टनाओं की रोकथाम के लिए चलाएं जागरूकता अभियान

चमोली : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरूवार को क्लेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सुरक्षित यातायात एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए लोगों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी एसडीएम, पुलिस […]

You May Like