गुड न्यूज : गैरसैंण के देवेन्द्र बेलवाल सेना में बने अफसर

Team PahadRaftar

अनुराग थपलियाल

चमोली जिले के गैरसैंण के देवेन्द्र बेलवाल सेना में बने अफसर, जिससे उनके गांव में खुशी की लहर है।

गैरसैंण विकासखंड के रोहिड़ा बिचला के विक्रम बेलवाल व माता सुशीला देवी के घर में पैदा हुए देवेन्द्र बचपन से ही सैना में जाकर देश सेवा करने चाहते थे। उनका यह सपना आज अफसर बनकर पूरा हो गया है। उन्होंने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर माता  – पिता व  जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देवेन्द्र की इस सफलता पर पुरे गॉव के साथ – साथ पुरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। वहीं उनकी इस सफलता पर ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। देवेन्द्र की प्रारंभिक शिक्षा अपने ही गांव में हुई, जबकि आगे की पढ़ाई उन्होंने देहरादून में पूरी की। देवेन्द्र ने बताया की उन्होंने दसवीं कक्षा करने के बाद से ही सीडीएस के माध्यम से भारतीय सेना का हिस्सा बनकर देश की सुरक्षा का सपना संजोया था। 3 वर्ष भारतीय सैन्य अकादमी चेन्नई से पास आउट होकर आज सेना के अधिकारी के रूप शामिल हो गए हैं , देवेन्द्र की इस उपलब्धि पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Next Post

गौचर : बदरीनाथ हाईवे कमेडा में हुआ अवरूद्ध, खोलने के प्रयास जारी

केएस असवाल चमोली : जिले में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बदरीनाथ नेशनल हाईवे गौचर कमेडा में सुबह छह बजे से बाधित हुआ है। जिससे आवश्यक सेवाओं के साथ ही स्थानीय लोगों व तीर्थयात्रियों को भी परेशानियां उठानी पड़ रही है। […]

You May Like