
महाकाव्य रामायण के रचनाकार आदिकवि महर्षि बाल्मीकि की जयंती एवं शरद पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई।
नगरपालिका गौचर में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पर्यावरण मित्रों ने बाल्मीकि जयंती पर नगर में रैली निकालकर उत्सव मनाया गया। इस शुभ अवसर पर सभी पर्यावरण मित्र भाई बहनों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट द्वारा गौचर मेला मैदान में वृक्षारोपण भी किया गया।
साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा नवनिर्मित बाल्मीकि मंदिर का उद्घाटन भी किया गया।
इस अवसर पर सभासद अंजनी नेगी, रोशनी नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, नगर अवर अभियंता राजीव चौहान, मंडल महामंत्री सुनील पुजारी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, देवेंद्र सिंह बिष्ट, जगदीश प्रसाद जोशी, राकेश कुमार लक्ष्मण नेगी, सफाई नायक उदेश पाल, बलेश कुमार आदि लोग मौजूद थे। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील पवार ने बाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं दी।