जीएमवीएन कर्मियों ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार – संजय कुंवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

12 सूत्रीय माँगों को लेकर गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मियों ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार

अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त कर्मचारी महा संघ के बैनर तले गढ़वाल मंडल विकास निगम जोशीमठ के कर्मचारियों ने 2 घंटे का सांकेतिक कार्य बहिष्कार कर अपना विरोध जताया है। जिसमें गढ़वाल मंडल विकास निगम के विभिन्न उपक्रमों को 11:00 से 1:00 बजे तक बंद रखा‌।

गढ़वाल मंडल विकास निगम जोशीमठ की पर्यटक आवास गृह TRH सहित गैस एजेन्सी, रोपवे, चेयर लिफ्ट,विभिन्न ईकाइयो के कर्मचारियों नें संयुक्त रूप से ज्योतिर कॉम्प्लेक्स में एकजुट होकर सांकेतिक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया, सांकेतिक कार्य बहिष्कार के चलते जोशीमठ औली रज्जु मार्ग, चीयर लिफ्ट सेवा गैस सर्विस कर्मचारियो के प्रदर्शन और सांकेतिक कार्य बहिष्कार तक जीएमवीएन की ये सेवा बाधित रही।इस अवसर पर जीएमवीएन के राजेंद्र प्रसाद डिमरी, प्रदीप शाह,जयपाल, नीरज उनियाल,किशोर डिमरी सहित तमाम निगमकर्मी मौजूद रहे।

Next Post

सांप के काटने से महिला की उपचार के दौरान मौत - केएस असवाल गौचर

चमोली जिले के ढमढमा गांव में एक महिला को सांप के काटने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मामले में वन विभाग के अधिकारीयों से मुआवजे की मांग की। बता दें कर्णप्रयाग ब्लॉक के ढमढमा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की 30 वर्षीय पत्नी रीना देवी को […]

You May Like