गौचर : महिलाओं ने पेयजल आपूर्ति न होने पर किया विभाग का घेराव

admin

केएस असवाल 

गौचर : पालिका क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट गहराने से गुस्साई महिलाओं ने पालिका सभासदों के नेतृत्व में घंटों तक जल संस्थान का घेराव कर नारेबाजी की।

दरअसल पालिका क्षेत्र के लिए पेयजल आपूर्ति के लिए प्राकृतिक जल श्रोतों के अलावा करोड़ों की लागत से लिफ्ट पंप योजना भी बनाई गई है, बावजूद इसके क्षेत्र में पेयजल संकट गहराना विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही दर्शाता है।

सोमवार को पालिका सभासद विनोद कनवासी, गौरव कपूर, चैतन्य बिष्ट, ममता आर्य के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाओं ने खाली वर्तनों के साथ जल संस्थान के गौचर में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर लोगों का कहना था कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर चार, पांच,व सात में पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। इस अवसर पर जल संस्थान के अवर अभियंता के व्यवहार से पर भी लोगों ने भारी नाराजगी जताई है। सभासदों का कहना था कि अगर जल संस्थान के अधिकारियों को समस्या के लिए फोन किया जाता है तो वे उल्टा यह कहकर बात को टाल देते हैं आप लोग हमको धमकी दे रहे हैं। आंदोलनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कहा कि जब तक जल संस्थान के जवाबदार अधिकारी  लिखित में आश्वासन नहीं देते हैं कि जल्द ही पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी तब तक धरना जारी रहेगा। दूसरी ओर जल संस्थान की अवर अभियंता आईशा कनवासी का कहना था दो तीन दिन पहले तक पेयजल आपूर्ति की समस्या आ गई थी जिसे ठीक कर लिया गया है। दूसरी ओर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार का कहना कि गौचर में पानी की कमी नहीं है लेकिन कई लोगों ने अवैध कनेक्शन लगाए हुए हैं इनकी जांच कराकर दोषी पाए जाने पर पांच हजार का जुर्माना लगाया जाएगा।

इस अवसर पर भगवती प्रसाद खंडूड़ी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सभासद विनीत रावत, विनोद कनवासी, चैतन्य बिष्ट, पूनम रावत, कैलाश केडियाल, प्रकाश चौधरी, उषा कनवासी, राजेन्द्र प्रसाद थपलियाल के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

 

Next Post

ऊखीमठ : 16 दिसंबर से भगवती चामुण्डा की दूसरे चरण की दिवारा यात्रा होगी शुरू

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : कालीमठ घाटी के शीर्ष पर विराजमान भगवती चामुण्डा की दूसरे चरण की दिवारा यात्रा की तैयारिया शुरू कर दी गयी है। दूसरे चरण की दिवारा यात्रा मे भगवती चामुण्डा विभिन्न  तीर्थ स्थलो व गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछेगी तथा अगले वर्ष 14 जनवरी […]

You May Like