गौचर : अंकिता मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर गोदियाल के नेतृत्व में विशाल जुलूस प्रदर्शन

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : अंकिता भंडारी मामले की सीबीआई जांच तथा वीआईपी के खुलासे की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता 11 बजे के  आसपास बड़ी संख्या में पुलिस चौकी के समीप प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का इंतजार करते रहे। उनके पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणेश गोदियाल जिंदाबाद और प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू किए। जुलूस मुख्य बाजार होते हुए बाजार के अंतिम छोर तक गया। इस अवसर पर मामले की सीबीआइ जांच करो,गट्टू बटू कौन है सरकार क्यों मौन है।

अंकिता मह शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं जैसे नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस अवसर पर बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला,धराली के पूर्व विधायक जीतराम, जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी,अजय किशोर भंडारी, पालिका सभासद गौरव कपूर, विनोद कनवासी,पूरण सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहे।

 

Next Post

ज्योतिर्मठ। आध्यात्मिकता ही मानवता का भविष्य है : कीर्ति अधिकारी

आध्यात्मिकता ही मानवता का भविष्य है : कीर्ति अधिकारी  संजय कुंवर ज्योतिर्मठ 21वीं सदी की कुंडली बाँचते हुए फ्रेंच लेखक और नेता आंद्रे मलरॉक्स ने कहा है : “The twenty-first century will be spiritual or it will not be”. अर्थात “21वीं सदी या तो आध्यात्मिक होगी अथवा होगी ही नहीं”। […]

You May Like