गौचर : दुग्धेवर महादेव मंदिर में स्वर्गीय विक्रम सिंह बिष्ट की स्मृति में ग्रामीणों ने लगाया भंडारा

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर : सिदोली क्षेत्र की ग्राम सभा मझखोला के दुग्धेवर महादेव मंदिर में क्षेत्र वासियों द्वारा स्वर्गीय विक्रम सिंह बिष्ट की आत्मा की शांति के लिए भंडारे का आयोजन किया।

Oplus_0

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को क्षेत्रवासियों ने स्वर्गीय विक्रम सिंह बिष्ट की पुण्य स्मृति में शिवालय में भंडारे का आयोजन किया। स्वर्गीय विक्रम सिंह बिष्ट अपने रानीगढ़ क्षेत्र के विकास पुरुष माने जाते थे। उन्होंने अपने संघर्षमय जीवन में अनेक उतार चढ़ाव देखे लेकिन हार नहीं मानी। उन्होंने जीवन में कला को अपनाया तथा एक कलाकार के रूप में उन्होंने पत्थरों व लकड़ियों की नक्कासी कर मैदानी भागों के कलाकारों को आइना दिखाने का काम किया। उनका पर्यावरण के क्षेत्र में भी विशेष योगदान रहा। उन्होंने क्षेत्र में खासकर कीवी को विशेष पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभायी। दुग्धेश्वर महादेव मंदिर में उनके द्वारा पत्थरों पर की गई नक्काशी से शिव की मूर्ति स्थापित की गई है। विगत वर्ष जंगल में घास काटते समय चट्टान से गिरकर उनका देहान्त हो गया था। इस वर्ष क्षेत्रवासियों ने उनके द्वारा बनाया गए शिवालय में भंडारे का आयोजन कर उनकी आत्मा के लिए शांति पाठ किया। इस शिवालय को बनाने में सबसे बडा योगदान उन्हीं का था। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राजपाल सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष बलवीर सिंह सचिव विक्रम सिंह, मझखोला के ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह, ढमढमा की प्रधान ऋचा देवी ,बरतोली की ग्राम प्रधान आरती देवी, सुनाक की प्रधान प्रमिला देवी एवं समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Next Post

जोशीमठ : सीमांत नगर क्षेत्र में छात्रों व जनप्रतिनिधियों ने निकाली तिरंगा रैली

संजय कुंवर जोशीमठ : स्कूली छात्रों ने नगर क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाल कर हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश। मंगलवार को भारत तिब्बत बोर्डर से सटे सीमांत सरहदी क्षेत्र जोशीमठ में 78 वें स्वतंत्रता दिवस को हर्ष और उत्साह के साथ मनाने की तैयारिया अपने आखिरी पड़ाव में […]

You May Like