गौचर : महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क

Team PahadRaftar

केएस असवाल

केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा पूरे देश और प्रदेश में महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सरकार के द्वारा किए विकास कार्यों को गांव-गांव जाकर आम जनता को बताया जा रहा है। चमोली जिले में भाजपा द्वारा सभी क्षेत्रों में अभियान को सफल बनाने के लिए अनेक टीमों का गठन किया गया है। जो अपने – अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का बता रहे हैं।

महा जनसंपर्क अभियान के तहत आज भाजपा गौचर रानीगढ़ मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, डीपीसी मेम्बर अनिल नेगी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनु0 जन जाति मोर्चा नवीन टाकुली,पूर्व मण्डल महामंत्री गौचर रानीगढ भगवती प्रसाद खण्डूरी ,प्रधान देवल पंकज देवली,विकेश खत्री ,मनीष चौहान जी,यदुवीर खत्री सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौकी गांव में घर – घर जाकर सरकार के कार्यों से लोगों को अवगत कराया।

Next Post

चमोली : प्रभारी सचिव ने महिला समूह से किया संवाद, पहाड़ी उत्पाद के लिए किया प्रोत्साहित

चमोली : जनपद के प्रभारी सचिव दीपेन्द्र चौधरी ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान स्वयं सहायता समूहों के विभिन्न संगठनों के साथ संवाद किया और उनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों अचार, जूस, मसाले, चटनी व मंडुवा आदि को देखा। कहा कि जनपद कृषि वानिकी वाला क्षेत्र है। […]

You May Like