
केएस असवाल
गौचर : सिदोली क्षेत्र के तोलसैंण में 12 मई से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय स्वर्गीय बीना बिष्ट पर्यावरण संवर्धन एवं सांस्कृतिक मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूदों की धूम रहेगी।
मेला समिति के अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट के अनुसार सिदोली क्षेत्र का स्वर्गीय बीना बिष्ट पर्यावरण संवर्धन एवं सांस्कृतिक मेला समिति की बैठक में मेले को 12 से 14 मई तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। मेले में सभी विभागों द्वारा जहां स्टाल लगाकर क्षेत्र की जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी की जाएगी वहीं स्कूली छात्र छात्राओं, युवक व महिला मंगल दलों के साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन अवसर पर स्मारक स्थल से मेला मंच तक शोभा यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। मेला कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल तथा रूद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा।

