गौचर : डायट गौचर में शिक्षकों का तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में कौशलम पाठयचर्या अभिमुखीकरण कार्यशाला में प्रशिक्षित होकर अध्यापक सिखाएंगे छात्रों को उद्यमशील मानसिकता।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में तीन दिवसीय कार्यशाला में माध्यमिक विद्यालय के अध्यापकों की कार्यशाला में गतिविधियों के माध्यम से 21 वीं सदी के कौशलों में संवाद कौशल, सहकार्यता, तार्किक चिंतन, रचनात्मक चिंतन, उद्यमशील मानसिकता विकसित करने हेतु धैर्य, दृढ़ता, साहस एवं सकारात्मकता के साथ किसी कार्य को सफल होने के लिए बारंबार प्रयास करना, स्वजागरूकता , स्वतंत्र सोच, परिवर्तन को स्वीकार करना, कोई नया कार्य करने की कोशिश करना या उसके प्रति उत्सुकता रखना, आदि गुणों का विकास हेतु गतिविधियों के द्वारा चमोली जनपद के 109 विद्यालयों से आए अध्यापकों द्वारा कार्यशाला में गतिविधियां की गई।

इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य के रूप में  वीरेंद्र सिंह कठैत द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक सुबोध डिमरी के साथ सन्दर्भदाता के रूप में गोपाल प्रसाद कपरुवान , भगवती रावत, डा बृजमोहन सिंह रावत, श्रीमती पुष्पा कनवासी, श्रीमती रेखा, तेजेंद्र सिंह, के साथ डाइट संकाय सदस्य वीरेंद्र सिंह, रविन्द्र सिंह वर्तवाल, डा गजपाल राम राज, मृणाल जोशी, राम लाल आर्य, दिनेश कौठियाल, राजेंद्र सिंह, सहित 109 अध्यापक प्रतिभाग कर रहे हैं।

Next Post

गौचर : राजकीय पालीटेक्निक गौचर में रजत जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

केएस असवाल  गौचर : राजकीय पालीटेक्निक गौचर में राज्य स्थापना जयंती के उपलक्ष में हुए पालिटेक्निक की जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताएं। राजकीय पालीटेक्निक गौचर राज्य स्थापना दिवस जंयती के उपलक्ष में जनपद के राजकीय पालीटेक्निक संस्थानों की जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती पर आयोजित […]

You May Like