गौचर : चक्रव्यूह में अभिमन्यु वध का मंचन देख छलक उठे दर्शकों के आंसू

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : राजकीय मेला गौचर के तीसरे दिन उत्सव समूह श्रीनगर गढ़वाल द्वारा चक्रव्यूह मंचन आकर्षण का केंद्र बना
73 वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर में उत्सव समूह श्रीनगर द्वारा लोक नाट्य ‘चक्रव्यूह’ का गढ़वाली बोली में शानदार मंचन किया गया। जिसको देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी पड़ी और आंखे छलक उठी।

यह मंचन गौचर मेला मैदान में आयोजित किया गया। जहाँ उन्होंने महाभारत की कथा को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया। इस प्रदर्शन को दर्शकों द्वारा सराहा गया, और यह समूह के निर्देशन और प्रस्तुति की सराहना का कारण बना।
उत्सव समूह के डॉक्टर राकेश भट्ट ने बताया कि गढ़वाली बोली में ‘चक्रव्यूह’ का मंचन हम लगभग पूरे देश में कर चुके हैं जिसमें हमारी टीम महाभारत के युद्ध के १३ वें दिन की घटनाओं को चित्रित करती है, विशेष रूप से अभिमन्यु वध और उसके बाद अर्जुन की जयद्रथ को मारने की प्रतिज्ञा मुख्य है।

इस अभिनय में सभी कलाकार अभिमन्यु शिवम् शेव कृष्णा मुकेश नेगी(संवाद गायन आदि भी), युधिष्ठिर अर्जुन रावत,भीम दिगम्बर नेगी, अर्जुन सुधीर डंगवाल, नकुल शेखर काला, सहदेव विपिन पुरोहित, सात्यकि शैल जुयाल, धृष्टद्युम्न श्याम सिंह बिष्ट, द्रौपदी आरती रावत, कुंती दीक्षा खंडूरी
जयद्रथ राहुल बिष्ट,दुशासन शीशपाल रावत, कर्ण मदन मोहन, अश्वत्थामा रोहित, कृपाचार्य देवेंद्र,शल्य श्रेयस,
लक्ष्मन हिमांशु, शकुनि हरीश भट्ट, दुर्योधन दीपक नेगी ने दर्शकों को बांधे रखा।

Next Post

चमोली : उत्तराखंड में बर्ड काउंटिंग अभियान संपन्न

उत्तराखंड बर्ड काउंट अभियान UBC 2025 संपन्न, चमोली में बर्ड वाचिंग क्लब औली ने किया सहयोग। हिमालयन ग्रिफोन और विलुप्त प्राय प्रजाति स्टेपी ईगल इजिप्टियन गिद्ध रहा आकर्षण का केंद्र पहाड़ रफ्तार टीम ज्योर्तिमठ : उत्तराखंड में बर्ड काउंट अभियान संपन्न चमोली में बर्ड वाचिंग क्लब औली ने दिया सहयोग […]

You May Like