
केएस असवाल
गौचर : नगरपालिका क्षेत्र गौचर सहित समीपवर्ती गांवों में भी मध्य रात्रि तक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
नगरपालिका क्षेत्र गौचर और समीपवर्ती गांवों में झिरकोटी, रानों, बमोथ आदि में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मध्य रात्रि कृष्ण जन्मोत्सव होने तक धूमधाम से मनाया गया।
गौचर के कृष्णा गो सदन में बजरंग दल सहित स्थानीय जनता ने कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर झांकी निकाल कर देर रात तक श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव तक कीर्तन भजन व नाच गानों से माहौल को श्रीकृष्णमय बना दिया गया। इस मौके पर गो भक्त देवेन्द्र बिष्ट, चैतन्य बिष्ट, विनीत रावत, अनिल नेगी आदि और भारी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही। इसके अलावा स्थानीय मंदिरों रघुनाथ मंदिर तलधारी, बमोथ के लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने जाकर पूजा अर्चना कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को धूमधाम से मनाया गया।
वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को मनाने के लिए शानदार पंडाल सजाकर रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव होने तक तक महिलाओं व पुरुषों ने संगीत की धुनों पर थिरकते हुए जमकर कीर्तन भजन गाए। ग्राम पंचायत बमोथ में मोहित सती की संगीत टीम और मातृशक्ति ने मिलकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह को भव्य बना दिया। अन्त में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। नव निर्वाचित जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री की मौजूदगी में हुऐ समारोह में महेश खाली द्वारा कीर्तन मंडली को प्रोत्साहन स्वरूप पांच हजार रुपए भेंट किए गये। नव निर्वाचित जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री ने कहा कि ऐसा भव्य कार्यक्रम हर तीज त्यौहारों पर होने चाहिए। इससे हमारी सनातन संस्कृति को जीवंत बनाऐ रखने में मदद मिलेगी।

शुक्रवार मध्यरात्रि को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के इस मौके पर ग्राम प्रधान रूचि ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, अतुल भट्ट, विनोद गैरोला व उनकी पूरी टीम तथा पंडित प्रदीप लखेड़ा, नरेन्द्र सिंह नेगी, सतेन्द सिंह मल्ल सहित मातृशक्ति और युवा युवतियों ने श्रीकृष्ण के जयकारों से आस पास के वातावरण को कृष्णमय बना दिया।

