गौचर : चक्रव्यूह में छल से अभिमन्यु का वध देख भावुक हुए दर्शक

Team PahadRaftar

चक्रव्यूह मंचन में सातवें द्वार पर कौरवों द्वारा छल-कपट से अभिमन्यु का वध देख दर्शक हुए भावुक

केएस असवाल 

गौचर : विकासखंड पोखरी की गंगा घाटी स्थित ग्राम पंचायत बमोथ में 30 दिसंबर से चल रहे पांडव नृत्य के नौवें पांडवों और कौरवों के मध्य हुए महाभारत युद्ध में कौरवों ‌द्वारा बनाए गए चक्रव्यूह के सातवें द्वार पर छल कपट से वीर अभिमन्यु का वध करने पर भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं की आंखें नम हो गई।

चक्रव्यूह के दौरान 16 वर्षीय अभिमन्यु के ‌द्वारा छह द्वार ध्वस्त करने के बाद सातवें द्वार पर कौरवों ने छल कपट से उसका वध कर दिया। द्वारपाल रहे जयद्रथ ने अर्जुन की अनुपस्थिति में अभिमन्यु के अलावा किसी भी पांडव को चक्रव्यूह में नहीं घुसने दिया। इस दौरान जयद्रथ की पांडवों से भंयकर युद्ध भी हुआ। चक्रव्यूह के सातवें द्वार पर कौरवों के द्वारा छल-कपट से अभिमन्यु का वध का दृश्य देख भारी संख्या में मौजूद दर्शक भावुक हो गये।

चक्रव्यूह मंचन देखने के लिऐ जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री सहित नगर क्षेत्र गौचर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए। चक्रव्यूह मंचन में अभिमन्यु की भूमिका में दिव्यांशु ठाकुर, जयद्रथ की भूमिका में सागर मल्ल सहित सभी पात्रों ने बेहतर अभिनय किया।

पांडव लीला समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष जयंती प्रसाद पन्त, सचिव अरविंद गैरोला, सहित युवक मंगल दल अध्यक्ष अतुल भट्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा नेगी, पुजारी पंडित प्रदीप लखेड़ा, और नारायण पाश्र्व के रूप में किशन लखेड़ा, युधिष्ठिर सतेश्वर प्रसाद गैरोला, चक्रधर चमोला, अर्जुन जगमोहन भट्ट, भीमसेन सुनील पुरोहित, नागेन्द्र नेगी, नकुल अर्चित चमोला, सहदेव प्रदीप कंडारी, नागार्जुन शिवांग मल्ल, तिल-तिल प्रियांशु भंडारी, द्रौपदी हरीश नेगी, बबरूबांद उपेन्द्र नेगी, हनुमान धीरेन्द्र चौधरी, विवेक ठाकुर, दीपचंद ठाकुर, भूमियाल रावल के पाश्र्व अनूप नेगी, व लाटू देवता  के पाश्र्व दीपक रावत ने नृत्य के माध्यम से अपना दर्शन व आशीर्वाद दर्शकों को दिया गया।

 

 

Next Post

कर्णप्रयाग : सकंड गांव में जगी सड़क की उम्मीद, तीसरे दौर का सर्वेक्षण कार्य शुरू

केएस असवाल  गौचर : लोक निर्माण विभाग द्वारा विकास खंड कर्णप्रयाग के सकंड गांव के लिए मोटर मार्ग उपलब्ध कराने के लिए एक बार पुनः सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया है। दरअसल आजादी के 78 साल बीत जाने के वाद भी विकास खंड कर्णप्रयाग के सकंड को यातायात सुविधा […]

You May Like