गौचर : बहिनों ने बांधी सैनिक भाईयों की कलाई पर राखियां

Team PahadRaftar

केएस असवाल

8वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल गौचर द्वारा रक्षाबंधन पर्व को धूम-धाम से मनाया गया।

गौचर  : आईटीबीपी के गौचर कैम्प परिसर में श्री हफीजुल्लाह सिद्दीकी सेनानी, 8वीं वाहिनी कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में गुरुवार को रक्षाबंधन के पर्व पर सरस्वती शिशु मन्दिर गौचर की बालिकाओं द्वारा समस्त पदाधिकारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे तथा उनकी लम्बी आयु की प्रार्थना की।

 

दरअसल जवान अपनी ड्यूटी के कारण देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं, जिस कारण जवान तीज त्यौहारों को अपनी ड्यूटी पर ही मनाते रहते हैं ऐसे में बालिकाओं द्वारा उनकी कलाईयों पर राखी बांधीं गयी तो वह पल बहुत भावुक था और जवानों को अहसास हुआ कि वे अपने घर पर ही त्योहार मना रहे हैं।इस मौके पर श्री शक्ति पीठ जामडोली (जयपुर) राजस्थान की संस्थान की संचालिका साध्वी समदर्शी गिरी एवं देश के विभिन्न इलाको से आयी 47 बालिकाओं का एक प्रतिनिधि मण्डल ने सभी जवानों की कलाईयों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की, साध्वी समदर्शी गिरी ने इस अवसर पर कहा कि रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई की लम्बी उम्र की कामना करती है, देश की आतंरिक और बाहरी सुरक्षा के लिए कार्य करने वाले भाईयों के बीच रक्षाबंधन त्योहार मनाना चारधाम दर्शन से कम नही है।

इस मौके पर 8वीं वाहिनी के सेनानी श्री हफीजुल्लाह सिद्दीकी एवं सभी अधिकारियों के साथ बहार से आये प्रतिनिधि मण्डल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। साध्वी समदर्शी गिरी ने स्वंय सेनानी श्री हफीजुल्लाह सिद्दीकी की कलाई पर राखी बाधंकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर वाहिनी में मिष्ठान एवं जलपान का आयोजन किया गया तत्पश्चात प्रतिनिधि मण्डल को सेनानी महोदय द्वारा विदा किया गया।

Next Post

जोशीमठ : हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 11अक्टूबर को होंगे बंद

चमोली जिले में भ्यूंडार घाटी में स्थित हेमकुंड साहिब कपाट  11 अक्तूबर को शीतकाल के लिये बंद कर दिये जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमैंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट आगामी 11 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे बंद किये जाएंगे। उन्होंने […]

You May Like