गौचर : शिवानी चौधरी बनी सकंड गांव की निर्विरोध प्रधान

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : गांव तक सड़क की मांग को लेकर हर चुनाव का बहिष्कार करने वाले सकंड गांव वासियों की सहमति से इस बार विकास खंड कर्णप्रयाग की ग्राम सभा खरसाईं में शिवानी चौधरी निर्विरोध प्रधान चुन ली गई हैं।

खरसाईं व सकंड गांवों को मिलाकर खरसाईं ग्राम सभा में वोटरों की संख्या 350 के आसपास है। इस ग्राम सभा की विडंबना यह है खरसाईं गांव से सकंड गांव की दूरी 8 से 10 किलो मीटर के आसपास है। सकंड गांव आजादी के 82 साल बाद भी यातायात सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। इससे आदी आबादी पलायन कर चुकी है। इससे नाराज संकंड ग्रामवासी आज से पहले हर चुनाव का बहिष्कार करते आ रहे थे। इस सकंड ग्रामवासियों की सहमति से 25 साल बाद तीसरी बार शिवानी चौधरी को निर्विरोध प्रधान चुन लिया गया है। शिवानी चौधरी ग्रेजुएट के साथ साथ डिप्लोमा होल्डर भी हैं। जानकारी के अनुसार 25 साल पहले उनके बड्या ससुर प्रताप सिंह चौधरी भी निर्विरोध प्रधान चुने गए थे। इसके बाद 15 साल पहले अनुसूचित जाति से ईन्द्रादेवी भी निर्विरोध प्रधान चुनी गई थी। शिवानी चौधरी का कहना है कि खरसाईं गांव में रास्ते व पेयजल की गंभीर समस्या है। हर घर नल योजना के तहत आधे से अधिक लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। सकंड गांव के लोग सड़क की मांग को लेकर आज तक हर चुनाव का बहिष्कार करते आ रहे हैं। शपथ ग्रहण के बाद इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से मिलकर कार्ययोजना तैयार किया जाएगा।

Next Post

गौचर : भारी बारिश के चलते कमेडा में तीर्थयात्रियों की आवाजाही रोकी गई

केएस असवाल  चमोली जनपद में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कमेडा में वाहनों की आवाजाही पर स्थिति सामान्य होने तक रोक लगा दी है। उन्होंने यात्रा से जुड़े अधिकारियों और पुलिस प्रशासन से तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है […]

You May Like