गौचर : नगर व ग्रामीणों क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

Team PahadRaftar

नगरीय क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

केएस असवाल 

गौचर  : विकासखण्ड कर्णप्रयाग व पोखरी के नगरीय क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

गौचर नगर क्षेत्र में व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल के नेतृत्व में व्यापारी बन्धुओं, जनकल्याण लोक सेवा समिति ने अध्यक्ष सुनील पंवार, मुख्य अतिथि सुबेदार महेंद्र सिंह रावत,  गौरव सैनानी संगठन रानीगढ़ गौचर ने केप्टन सुरेन्द्र कनवासी, अर्जुन आवार्डी, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश मिश्रा आदि गौरव सैनानियों ने अपने – अपने कार्यालयों में झंडारोहण कर गणतंत्र दिवस समारोह को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ में पूर्व सैनिक राजदर्शन सिंह खत्री की स्मृति में उनके बड़े भाई सेवा निवृत्त क्षेत्रीय प्रबंधक जीएमवीएन सुदर्शन सिंह खत्री ने बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक लेने वाले छात्र प्रतिमन नेगी को 2,100, छात्रा नीकिता व अंशिका नेगी को क्रमशः 1100 – 1100 सौ रुपए का नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त जीएमबीएन अधिकारी खत्री जी ने कहा कि स्वर्गीय राजदर्शन खत्री स्मृति फाउंडेशन द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर इसी प्रकार विद्यालय के सर्वोच्च अंक प्राप्त तीन छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बच्चों से मेहनत करने की अपील की।

इस मौके पर छात्र – छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, और स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष कविता देवी ने स्वरचित रचना सरस्वती बंदना गाई गई। प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं, राजेश पन्त, गौरव पुरोहित ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, शिक्षा निदेशक और शिक्षा सचिव उत्तराखंड द्वारा जारी संदेश को समारोह में पढ़कर सुनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष किशन लखेड़ा, संस्थापक प्रवंधक ललिता प्रसाद लखेड़ा, अभिभावक संघ अध्यक्ष राजकुमार एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती कविता देवी, सहायक अध्यापक आनन्दमणि देवली, राजेश पन्त, गौरव पुरोहित, देवेन्द्र कुमार, रितिका जोशी, मोनिका थपलियाल पुरोहित, निक्की पंवार, लिपिक सुनील कुमार जग्गी, सहायक पुष्पेन्द्र रावत आदि मौजूद रहे। क्षेत्र के विद्यालय रानों, सूगी करछुना, कुमेड़ा, सरमोला, नाग काण्डा, क्विंठी, झिरकोटी, सिरण, बौंला श्रीकोट, सिन्द्रवाड़ी, दुवा आदि में भी गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया।

 

 

Next Post

गौचर : गणतंत्र दिवस पर पालिका ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

नगरपालिका गौचर ने मेधावी छात्र – छात्राओं को पुरस्कृत कर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। केएस असवाल  गौचर : 77वां  गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका सभागार गौचर में अध्यक्ष संदीप नेगी की अध्यक्षता में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गौचर की अध्यक्षता एवं समस्त सभासदगणों की उपस्थिति में […]

You May Like