
केएस असवाल
गौचर : ऐतिहासिक गौचर मेला मैदान में पहली बार रंगोत्सव होली मिलन का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा।
गौचर के ऐतिहासिक मेला मैदान में पहली बार जन कल्याण सेवा मंच गौचर द्वारा होगा होली मिलन समारोह गोचर के ऐतिहासिक मेला मैदान में रविवार को पहली बार जनकल्याण सेवा मंच गौचर द्वारा होली के पावन महोत्सव को दिव्य व भव्य बनाने के लिए मातृशक्ति द्वारा होली के गीत एवं विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा राधा कृष्ण लीला आयोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। जन कल्याण सेवा मंच के अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि इसके अतिरिक्त लोक गायक सुशील राजश्री, अनुराग शाह, मोहित सती के द्वारा होली के मिलन अवसर पर सुन्दर लोक गीतों द्वारा अपनी प्रस्तुति देंगे। समिति के कोषाध्यक्ष सुबेदार कुशाल सिंह नेगी कहा कि गीत संगीत के लिए सांस्कृतिक प्रभारी जन कल्याण सेवा समिति के शिव चरण सिंह बिष्ट और संचालन अर्जुन सिंह नेगी द्वारा किया जायेगा।