गौचर : राकेश लिंगवाल सर्वसम्मति से दूसरी बार फिर बने व्यापार संघ अध्यक्ष

admin

केएस असवाल 

गौचर : गौचर नगर व्यापार मंडल के चुनाव में सर्वसम्मति से राकेश लिंगवाल को दूसरी बार अध्यक्ष तथा भूपेंद्र नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

रविवार को जिला संरक्षक विजय प्रसाद डिमरी व जिला महामंत्री सुनील पंवार की देखरेख में हुए व्यापार मंडल के चुनाव में सर्वसम्मति से राकेश लिंगवाल को अध्यक्ष, भूपेंद्र नेगी को कोषाध्यक्ष तथा प्रदीप चौहान को महामंत्री चुना गया। इस अवसर पर राकेश लिंगवाल ने आय व्यय का ब्योरा देते कहा कि अभी तक व्यापार मंडल के कोष में 1 लाख 60 हजार 7 सौ 96 रुपए जमा हैं। उन्होंने कहा कि विधायक अनिल नौटियाल के प्रयासों से 2026 तक व्यापार मंडल को अपना भवन उपलब्ध हो जाएगा।

इस अवसर पर अधिकांश व्यापारियों ने नेपालियों द्वारा मनमना पैसा मांगे जाने पर नाराजगी जताई गई। तय किया गया कि शीघ्र गौचर में मजदूरी कर रहे नेपालियों के साथ बैठक आयोजित कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर दिग्पाल गुसाईं, खुशाल सिंह असवाल, दिनेश बिष्ट, राकेश चौहान, विपुल रावत, पंकज भंडारी,किशन सिंह बिष्ट, बिरेंद्र सिंह नेगी, उम्मेद सिंह नेगी, रविन्द्र कंडारी,विनोद पाल,प्रकाश सेमवाल, दिनेश नेगी,मदन लाल टम्टा, राकेश कनवासी, प्रदीप सिंह, संदीप बिष्ट,महिताब अली, रवीन्द्र बिष्ट, विपिन सिंह,संजय रावत , योगेन्द्र सिंह,उमेश कुमार यादव, अंकित डिमरी,मोहन सिंह आदि कई व्यापारी मौजूद थे।

 

Next Post

ऊखीमठ : भगवती चामुण्डा की दूसरे चरण की दिवारा यात्रा मंगलवार से होगी शुरू

कालीमठ घाटी की मां भगवती चामुण्डा की दूसरे चरण की दिवारा यात्रा कल मंगलवार से शुरू होगी, भगवती का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों व धियाणियों ने गांवों का रूख शुरू कर दिया है। जिससे घाटी में रौनक लौट आई। लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : कालीमठ घाटी के शीर्ष पर विराजमान […]

You May Like