
केएस असवाल
गौचर : गौचर नगर पालिका क्षेत्र गौचर में उत्तराखण्ड का लोकपर्व पर किया पौधरोपण।
नगरपालिका क्षेत्र में उत्तराखण्ड लोकपर्व हरेला दिवस पर जनकल्याण लोक सेवा समिति गौचर द्वारा नगर क्षेत्र के क्षेत्रपाल रावल देवता के प्रांगण एवं खेल मैदान में वृक्षारोपण के तहत फूलों के पौधा का रोपण किया गया और साथ ही साथ सभी लोगों ने देखभाल की शपथ भी ली। इस कार्यक्रम में जनकल्याण लोकसेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार, सचिव सुबेदार कुशाल सिंह नेगी, सांस्कृतिक विंग के अध्यक्ष शिव चरणसिंह बिष्ट, महिला विंग की अध्यक्ष बीना देवी, मुख्य प्राशसनिक अधिकारी राजेश सती, कल्पेश्वरी देवी, गोपाल दत्त थपलियाल, गोविन्द सिंह बिष्ट, कुमारी दमयन्ती, पूर्व रेंज अधिकारी शतीस शैली, मंजुदेवी, सुमन रावत, इन्दूपंवार, संगीता देवी, भरत नेगी उपस्थित रहे।
वहीं लोकपर्व पर ग्राम सभा झिरकोटी में महिला मंगल दल एवं युवक मंगल दल एवं धनपुर रेंज गौचर द्वारा गांव के सरपंच राजे सिंह चौहान को 50 पौधे बांझ और बांस वितरण किये गये।

सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चौहान ने बताया कि पिछले वर्ष हमारी ग्राम सभा द्वारा 500 बांझ के पौधे रोपण किये थे जिसमें से 450 पौधे सुरक्षित हैं।
