गौचर : पीसीएस परीक्षा में गुंजन खोनियाल का चयन असिस्टेंट कमिश्नर होने पर जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर : पालिका गौचर क्षेत्र के वार्ड 6 निवासी गुंजन खोनियाल के यूकेपीएससी की परिक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात असिस्टेंट कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स के पद पर नियुक्त होने पर उनके परिजनों व क्षेत्र वासियों ने खुशी जताई है।

मूल रूप से जनपद रूद्रप्रयाग के डांगी गुनांऊ निवासी विनोद खोनियाल पिछले 14 वर्षों से गौचर पालिका क्षेत्र के वार्ड 6 में अपना मकान बनाकर रहते हैं। गुंजन ने कक्षा 8 तक की पढ़ाई ऊ प्रा वि चोपता से की है। 12 वीं तक की शिक्षा उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर गौचर से हासिल की। इसके पश्चात बीएससी हें नं ग वि विद्यालय तथा एमएससी की पढ़ाई देहरादून के एसजीआरआर विद्यालय से पर्यावरण विज्ञान से की है। 2021 में हुई यू के पी एस सी की परीक्षा गुंजन ने पहली ही बार में उत्तीर्ण कर दी थी। अब उनको असिस्टेंट कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स के पद पर नियुक्त मिलने पर उनके परिजनों ने बिटिया की कामयाबी पर खुशी जताई है। गुंजन के पिता विनोद खोनियाल सहायक अध्यापक तथा माता सीमा खोनियाल ग्रहणी हैं। गुंजन का भाई आदर्श खोनियाल वर्तमान में सोसियल मीडिया इंफूएंकर है। गुंजन के नाना शिवलाल भारती व  मामा विनोद भारती ने खुशी जताई और मिठाई बांटी गई। पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, निवर्तमान पालिका सभासद अनिल नेगी, देवेंद्र नेगी,अजय किशोर भंडारी,कालिंका मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश कनवासी, खुशाल सिंह असवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए गुंजन को बधाई दी है।

Next Post

ऊखीमठ : महिला को पति ने मारी गोली, मौत

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : जनपद के बसुकेदार तहसील के अन्तर्गत अमसारी गांव की एक महिला को उसके पति ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक राधिका (26) निवासी अमसारी गांव, बसुकेदार तहसील का अपने पति के साथ तलाक को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर […]

You May Like