गौचर : पालिका क्षेत्र की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन 12 दिन भी जारी, कल से नगर वार्डों का भ्रमण

Team PahadRaftar

गौचर : पालिका क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कमेटी के आंदोलन को धीरे-धीरे अब आसपास के गांवों का भी समर्थन मिलने लगा है।

गौचर नगर क्षेत्र की एवं नगर क्षेत्र गौचर से जुडे गावों रानीगढ पट्टी, दसझूला पट्टी के कुछ गांव पोखरी क्षेत्र आदि की समस्याओं के निराकरण हेतु 16 सूत्रीय मागों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी गौचर के नेतृत्व में चल रहे आन्दोलन  बारहवें दिन में प्रवेश कर गया है। यह क्रमिक धरना – प्रदर्शन निरन्तर जारी है। लेकिन शासन प्रशासन की ओर से बारहवें दिन भी कोई नहीं पहुंचा। 29 अगस्त से वार्डों का भ्रमण शुरू किया जायेगा कल वार्ड 1 पनाई का भ्रमण किया जायेगा सबसे अपील देकर सहयोग की अपेक्षा की जायेगी। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार,कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी जिला रुद्रप्रयाग कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ईश्वर बिष्ट,नगर महामंत्री सगठन मनोज नेगी,नगर महामंत्री महावीर नेगी,मां कालिंका मन्दिर समिति के अध्यक्ष जगदीश कनवासी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता अर्जुन नेगी, भगत सिह कण्डारी, जिला महामंत्री अजय किशोर भण्डारी, सूर सिंह नेगी,सन्दीप नेगी पूर्व मण्डी अध्यक्ष, बृजमोहन,बच्ची लाल,एस सी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष एम एल राज,यशराज सिंह खत्री,भूपेन्द्र नेगी,बिजयराज, सूबेदार जीत सिंह बिष्ट,कैप्टन प्रताप सिंह खत्री, रघुनाथ सिह बिष्ट,पूरण नेगी, युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मनीष कोहली,पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष वसुन्धरा नैनवाल,मंजू खत्री, राजेन्द्र शाह,महावीर रावत,सन्तोष कोहली,सूरज धरियाल,गौरब सिह ,बेदान्त टाकुली,गजपाल सिंह, सूबेदार उमराव सिंह नेगी,जगपाल बर्तवाल,राजे सिंह नेगी पूर्व सैनिक,संजय प्रसाद जिला महामंत्री हरीश नयाल आदि लोग आंदोलित रहे।

Next Post

गौचर : विज्ञान संगोष्ठी में सचिन व आयुषी रहे अव्वल

केएस असवाल  जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी का शानदार आयोजन राबाइका गौचर में हुआ सम्पन्न। गौचर : जनपदीय विज्ञान समन्वयक चमोली गम्भीर सिंह असवाल प्रवक्ता भौतिकी के नेतृत्व में जनपद चमोली की जनपद स्तर की विज्ञान संगोष्ठी  2024 का आयोजन 28 अगस्त को राबाइका गौचर में किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य […]

You May Like