गौचर : पालिका व नगर से सटे गांवों की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन 16 वें दिन भी जारी

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर : पालिका के साथ नगर क्षेत्र से सटे गांवों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कमेटी का धरना-प्रदर्शन 16वें दिन भी रहा जारी। जनप्रतिनिधियों व लोगों का मिल रहा अपार समर्थन।

16 सूत्री मागों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रदर्शन सोलहवें दिन भी जारी रहा। आन्दोलनकारी का रोष धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, जहां एक ओर आज गैरसैंण में भू कानून, मूल निवास गौचर से भी कही आन्दोलनकारी इस प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे। वहीं दूसरी ओर गौचर में भी आन्दोलनकारी अपने मांगों को लेकर डटे हुए हैं।

आज क्रमिक धरना प्रदर्शन में जिला प्रवक्ता अर्जुन नेगी, नगर उपाध्यक्ष संतोष कोहली, जिला महामंत्री लीला रावत, नगर सचिव मंजू खत्री, श्रीमती मुन्नी बिष्ट, युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मनीष कोहली, एससी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष एमएल राज, नगर महामंत्री महाबीर नेगी, बिजयराज, पूर्व सभासद नरेंद्र नेगी, यशराज खत्री, भगत सिंह कंडारी, सुबेदार राजेंद्र सिंह नेगी, सूबेदार जीत सिंह बिष्ट, सुदामा सिंह बिष्ट, रणजीत सिंह खत्री, जी रणजीत सिंह रावत भरत नेगी दिगपाल बिष्ट दिनेश बिष्ट नरेश केड़ियाल बैसाखू लाल, पंकज नेगी, गजपाल सिंह नेगी व भूपेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।

Next Post

भूस्खलन प्रभावित सोनल बीआरओ के लिए बना सरदर्द, पगनों गांव पर भी गहराया संकट

भूस्खलन प्रभावित सोनल बीआरओ के लिए बना सरदर्द  डॉ.हरीश चन्द्र अन्डोला राज्य में प्राकृतिक खतरों का एक अन्य रूप भूस्खलन की घटना है। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियां व पहाड़ मानसून के दौरान भूस्खलन के लिए उत्तरदायी हैं और उच्च तीव्रता भूकंप भी आते हैं। विभिन्न हिमालय पर्वतमाला में भौगोलिक संवेदनशीलता […]

You May Like