गौचर : राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कार्यक्रम आयोजित

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर : भाजपा रानीगढ़ मंडल शक्ति केंद्र झिरकोटी के झिरकोटी बूथ संख्या 0 में बूथ अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य वक्ता पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद तीरथ सिंह रावत थे। वक्ताओं में श्री चैतन्य बिष्ट, ईश्वर सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह नेगी एवं शैलेंद्र सिंह नेगी ने महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण को पढ़ा। इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू बिष्ट, मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, मंडल प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी जोशी, जिला संयोजक राजेन्द्र सगोई, ग्राम प्रधान झिरकोटी श्रीमती भुवना देवी, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, जिला सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार डिमरी(राकुड़ी), महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा बिष्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सचिन बिष्ट, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनसूया लाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह नेगी, मंडल उपाध्यक्ष अवनीश चौधरी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा रावत, भाजपा गौचर रानीगढ़ मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण, बड़ी संख्या में मातृ शक्ति के रूप में महिलाएं मौजूद रही। सांसद ने महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण को ऐतिहासिक अभिभाषण कहा। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में ये कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास नारा दिया है वो आज सच हो रहा है। इसीलिए आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल है। मंच का सफल संचालन मंडल महामंत्री सुनील कुमार एवं आशीष बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Next Post

पर्वतीय क्षेत्र का स्वर्णिम काल रहा कत्यूर

पर्वतीय क्षेत्र का स्वर्णिम काल रहा कत्यूर डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला दून विश्वविद्यालय, देहरादून, उत्तराखंड उत्तराखण्ड के कुमाऊं मंडल के जिला बागेश्वर में गोमती और सरयू नदी के बीच फैली घाटी को कत्यूर घाटी के नाम से जाना जाता है। यह घाटी 142 वर्ग किमी के इलाके को खुद में […]

You May Like