गौचर : जनकल्याण लोक समिति द्वारा रामलीला मंचन की तैयारियां संपन्न, सोमवार से शुरू

Team PahadRaftar

के एस असवाल 

सोमवार से जन कल्याण लोक सेवा समिति द्वारा पहली बार रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। रामलीला का मंचन मेला मंच में आयोजित होगा इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अब से पहले गौचर में पनाई गांव की रामलीला का ही मंचन होता आया है। इस बार सोमवार से जन कल्याण लोक सेवा समिति ने भी रामलीला के भव्य मंचन का निर्णय लिया है। इस रामलीला की खास बात यह है कि पुरुष के किरदार में पुरुषों तथा महिला के किरदार में महिलाओं को ही रखा गया है। समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि रामलीला को आकर्षक बनाने के लिए प्रत्येक दिन कीर्तन मंडलियों की महिलाओं के साथ ही स्कूली छात्र छात्राओं तथा सांस्कृतिक क्लबों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि भव्य दशहरा मनाने के सन्दर्भ में रावण, मेघनाथ कुम्भकरन के पुतलों का भी दहन भी किया जाएगा।

Next Post

चमोली : पत्नी कांता व दोनों जुड़वा बच्चे कुंवर को दे गए जीवन भर का दुःख

नंदानगर आपदा में मां की ममता, दोनों बच्चों को सीने से लिपटाकर मलबे में दफन हो गईं कांता, सात चिताएं एक साथ जलती देख लोगों की आंखें नम हो गई केएस असवाल  चमोली : इन आंखों का दर्द शायद ही कभी भर पायेगा, बच्चों को बचाने के लिए आखरी सांस […]

You May Like