गौचर : गौचर पॉलिटेक्निक के वार्षिक खेलकूद महोत्सव का आगाज, छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

Team PahadRaftar

गौचर पॉलिटेक्निक के वार्षिक खेलकूद महोत्सव का आगाज, छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

मार्च पास्ट, मशाल दौड़ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच साहिल और दिव्या रहे पहले दिन के स्टार

केएस असवाल 

गौचर : राजकीय पॉलिटेक्निक गौचर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। खेल मैदान गौचर में आयोजित उद्घाटन समारोह में सीमा सड़क संगठन (66 आरसीसी) के कमान अधिकारी मनोहर कुमार ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच और स्वस्थ शरीर सफलता की कुंजी हैं तथा खेल व्यक्तित्व विकास के साथ देश का नाम रोशन करने का माध्यम भी हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत गत वर्ष के चैम्पियन आयुष और अंजली की मशाल दौड़ से हुई। इसके बाद एनसीसी सहित विभिन्न हाउसों साराभाई, बोस, विश्वेश्वरैया और भाभा के प्रतिभागियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में रंग भर दिया।

प्रतियोगिता के पहले दिन 800 मीटर दौड़ में साहिल नेगी ने प्रथम, आयुष ने द्वितीय और प्रियांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में दिव्या प्रथम, रिया द्वितीय और प्रियंका तृतीय रहीं। भाला फेंक, गोला फेंक और चक्का फेंक प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शीतल बैरवाण और प्रदीप बुटोला ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

You May Like