गौचर : चारधाम यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने की तैयारियां, बेवजह जाम लगाने वाले वाहनों का अब होगा चालान

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : पुलिस चौकी गौचर में आयोजित व्यापारियों व पुलिस की संयुक्त रुप से हुई बैठक में आगामी यात्रा सीजन में गौचर पालिका क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात मिले इस पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। तय किया गया कि यात्रा मार्ग पर खड़े वाहनों का चालान किया जाएगा।

 

बैठक में व्यापारियों ने कहा कि गौचर क्षेत्र में आए दिन लगने वाले जाम से आम जनता ही नहीं वल्कि व्यापारी भी परेशान हैं। नाबालिगों द्वारा बेतरतीब ढंग से चलाए जा रहे दुपहिया वाहनों से अब तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं। इस पर सख्ती बरती जानी चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर आवश्यक कार्यवाही की भी मांग की गई। व्यापारियों का कहना था यात्रा सीजन में रात के 8 बजे से सुबह चार बजे तक वाहनों का आवागमन बंद किया जाना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने कहा कि स्थानीय शिव मंदिर, मेला गेट व ग्रेफ चौक पर प्रयाप्त मात्रा में पुलिस व्यवस्था की जानी चाहिए। पुलिस निरीक्षक राकेश चन्द्र भट्ट ने कहा कि पुलिस चौकी प्रभारी व पालिका के सहयोग से दुपहिया व निजी वाहनों को मैदान के किनारे खड़ा करवाया जाएगा। आदेशों का उलंघन करने पर चालान की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने होटल स्वामियों से कहा गया कि कीचनों में उच्च क्वालिटी के कैमरे लगाए जाने आवश्यक हैं। यही नहीं रेस्टोरेंट में रहने वाले का आधार कार्ड लिया जाना भी आवश्यक है। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह कनवासी, विजय प्रसाद डिमरी,मगनानंद मिश्रा, सचिन लिंगवाल, हिमांशु सक्सेना, खुशहाल सिंह असवाल, आनंद सिंह बिष्ट, चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह गुसाईं आदि कई लोग मौजूद रहे।

Next Post

केदारघाटी : बाबा केदार के जयकारों के साथ पंचमुखी उत्सव डोली ऊखीमठ से कैलाश को रवाना

लक्ष्मण नेगी की रिपोर्ट  ऊखीमठ : द्वादश ज्योर्तिलिंगों में अग्रणी व पर्वतराज हिमालय की गोद में बसे भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ से कैलाश के लिए रवाना हो गयी है। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश […]

You May Like