
केएस असवाल
पोखरी : विकासखंड पोखरी की ग्राम पंचायत बमोथ में पंजाब नेशनल बैंक ने शिविर आयोजित कर दी ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी।

शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक की शाखा गौचर ने विकासखंड पोखरी की ग्राम पंचायत बमोथ में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई।
पंजाब नेशनल बैंक गौचर से आये लोन फील्ड ऑफिसर (ऋण अधिकारी) हर्षवर्धन कर्नाटक ने पंचायत भवन में मौजूद ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी के साथ ही भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुऐ कहा कि व्यवसाय (रोजगार) संचालित करने, दुग्ध उत्पादन, कृषि कार्य आदि के लिये सरकारी अनुदान पर हर कोई काश्तकार, उद्यमी बैंक से ऋण प्राप्त कर सकता है।
जिसके लिऐ पंजाब नेशनल बैंक अपनी सेवाऐं उपलब्ध करा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने खाताधारकों के केवाईसी के साथ उपस्थित लोगों से बैंकिंग कार्यों में आ रही परेशानियों व उनके निराकरण हेतु समस्याएं सुनी तथा उनका निराकरण भी किया गया। शिविर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, बीसीए बैंक के दिगम्बर सिंह असवाल, बैंक कर्मी तनुज, बहुउद्देशीय सहकारी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष पुष्कर सिंह नेगी, पत्रकार एल. पी. लखेड़ा, चक्रधर चमोला, चंडी प्रसाद पन्त, देवेन्द्र नाथ सिंह खत्री, आदित्य मल्ल, अध्यक्ष महिला मंगल दल दीपा नेगी, पूर्व अध्यक्ष गुड्डी रावत तथा भारी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रहे।

