गौचर : पतंजलि की बहनों ने पालिकाध्यक्ष को भेंट कर योग को बढ़ावा देने का किया आग्रह

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि की बहनों ने पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी को पतंजलि के उत्पाद भेंटकर योग को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि की सदस्य पुष्पा कनवासी, मुन्नी बिष्ट, हेमलता कनवासी, सुसीला बिष्ट,सन्नू नेगी आदि ने पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी को पतंजलि के उत्पाद भेंटकर योग को बढ़ावा देने का आग्रह किया। इससे पूर्व उन्होंने पालिका कर्मचारियों के साथ गौचर में योग की कार्यशाला आयोजित कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस अवसर पर सभासद वंदना राणा, पूनम रावत, ममता देवी, विनोद कनवासी,, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी के अलावा 66 आर सी के कमान अधिकारी मनोहर कुमार के साथ ही एसडीआरएफ के जवानों,डाइट के कर्मचारियों आदि ने बढ़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

Next Post

बदरीनाथ : भू-बैकुंठ धाम में साढ़े नौ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

संजय कुंवर  बदरीनाथ : बदरीनाथ धाम में साढ़े नौ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए नारायण के दर्शन, इस वर्ष ग्रीष्मकाल के लिए भू-बैकुंठ धाम के कपाट चार मई को खुले थे। भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों की आमद रिकॉर्ड तोड़ रही है। झमाझम बारिश की हल्की फुहारों […]

You May Like