गौचर : गणतंत्र दिवस पर नगर कांग्रेस ने रावल नगर में किया ध्वजारोहण – केएस असवाल

Team PahadRaftar

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर नगर कांग्रेस कमेटी गौचर द्वारा वार्ड 2 रावल नगर तल्ला में झण्डा रोहण किया गया।

तत्पश्चात् हाथ से हाथ जोडों अभियान की शुरुवात की गई। इस अवसर पर झंण्डा रोहण पूर्व एडीयो पंचायत रघुनन्दन कोहली के हाथ फहराया गया। साथ ही पुलिस विभाग में केदारनाथ में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए बीरेन्द्र कोहली की पत्नी सुमित्रा देवी, एवं माता छीला देवी, साथ सेना से सेवानिवृत्त सुबेदार बीरेन्द्र ,प्रोफेसर डा शतीश चन्द्र को माला पहनाकर शाल ओडकर सम्मानित किया। साथ ही साथ गाँव की बुजुर्गों महिलाओं सामाजिक कार्यकर्ताओं का माला पहना कर सम्मानित किया। मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी गौचर के अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को देश भर में भारत जोडों अभियान में आम जनता का भरपूर सहयोग मिला जनता इस अभियान में राहुल गांधी का भरपूर समर्थन कर रही है। और इस तर्ज पर उत्तराखण्ड में हाथ से हाथ जोडों अभियान आज से शुरू हो गया है। हमें विश्वास है कि जनता का हमें भरपूर सहयोग व समर्थन मिलेगा। जैसे कि आज रावल नगर वासियों का भरपूर सहयोग मिला आप इसके लिए सभी का आभार जताया। इस अवसर पर सुनील पंवार अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी हरीश नयाल नगर महामंत्री अजय किशोर भण्डारी प्रदेश अध्यक्ष सेवादल यंगब्रिगेड इन्दू पंवार प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस रजनी लिंगवाल अध्यक्ष नगर महिला कांग्रेस लीला रावत जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस भजनी बिष्ट जिला सचिव वसुन्धरा नैनवाल जिला महामंत्री कांग्रेस मनीष कोहली नगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस सन्दीप नेगी पूर्व मण्डी अध्यक्ष एम एल राज नगर अध्यक्ष एस सी बिभाग, मदल लाल टमटा , जिला उपाध्यक्ष, ताजबर बिष्ट,महांबीर नेगी,जय नेगी,बिक्रम बिष्ट बिक्रम नेगी,सुनील शाह,जसवन्त नेगी, प्रदीप बिष्ट, शिवलाल भारती, हरीश कुमार जिला‌ महामंत्री, सन्तोष कोहली, रघुनन्दन कोहली , श्रीधर लाल, मुन्नाराम फ्योंला कुमार,मदन लाल,पुष्कर डा शतीश चन्द्र,आशीष,छीला देवी,साहिल राज,अशोक टीटू,भागीरथी देवी,गीता देवी,बिन्नी देवी,शान्ता देवी,चेता देवी,सुमित्रा देवी,गणेशी देवी,मुन्नी देवी,मधुरा देवी,सीमा देवी,सलोचना देवी,पूजा देवी,चन्द्र कला,अजय कोहली,अंकित कोहली,राकेश राखी, प्रेम नेगी,रघुवंस कोहली,तारा लाल आदि उपस्थित रहे।

Next Post

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले नगर क्षेत्र में विशाल जन आक्रोश रैली - पहाड़ रफ्तार

संजय कुंवर जोशीमठ एक्सक्लूसिव जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले नगर क्षेत्र में आक्रोश रैली का आयोजन। जोशीमठ नगरवासियों ने निकाली एनटीपीसी प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल जन आक्रोश रैली। सैकड़ों लोग उमड़े जन आंदोलन में। आपदा प्रभावितों, व्यापारियों सहित नगर क्षेत्र की जनता का जन सैलाब उमड़ा सड़कों पर। […]

You May Like