गौचर : वृद्ध महिला ने अलकनंदा में लगाई छलांग, पुलिस ढूंढ खोज में जुटी

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर – कर्णप्रयाग के मध्य चट्टवापीपल के पास बमोथ झूला पुल से वृद्ध महिला ने अलकनंदा में छलांग लगा कर दी जान 

गौचर : विकासखंड कर्णप्रयाग के सिंदरवाणी गांव निवासी स्वर्गीय प्रमोद सिंह की वृद्ध पत्नी पीतांबरी देवी ने गुरुवार को गौचर – कर्णप्रयाग के मध्य चट्टवापीपल के पास बमोथ झूला पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है।

जानकारी के अनुसार प्रमोद सिंह की मृत्यु के बाद बेहद तंगहाल में जीवन यापन कर रही पीतांबरी देवी का एक पुत्र भी था जिसकी कुछ माह पूर्व मृत्यु हो जाने के बाद उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी। गौचर पुलिस चौकी प्रभारी मानवेन्द्र गुसाईं के अनुसार पीतांबरी देवी ने बृहस्पतिवार को लगभग 11 बजे के आसपास चटवापीपल के समीप बमोथ जाने वाले अलकनंदा नदी पर बने झूला पुल से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है।
एसडीआरएफ व चौकी गौचर पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है। समाचार भेजे जाने तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

Next Post

गौचर : केन्द्रीय विद्यालय में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ

केन्द्रीय विद्यालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल गौचर चमोली में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ केएस असवाल  गौचर : केन्द्रीय विद्यालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल गौचर में दिनांक २४ जुलाई से दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। पुस्तक प्रदर्शनी का आरम्भ विद्यालय के प्राथमिक विभाग से हुआ। […]

You May Like