गौचर : एनडीआरएफ ने ग्रामीणों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Team PahadRaftar

15 बटालियन एनडीआरएफ ने ग्राम पंचायत सूगी में ग्रामवासियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया

केएस असवाल 

गौचर : 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ की गौचर टीम द्वारा जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी के सूगी ग्राम पंचायत में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में गांववासियों को प्राथमिक उपचार के साथ ही भूकंप और बाढ़ से बचाव के तरीके, रक्त स्त्राव को रोकने के तरीके, आग से बचने के उपाय जैसे आपदा संबंधित विषय के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 15 वीं बटालियन एनडीआरएफ के सहायक उप निरीक्षक गजेन्द्र चौहान ने बताया कि यह प्रशिक्षण 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ के सेनानी सुदेश कुमार दराल के आदेशानुसार चलाया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनडीआरएफ के पदाधिकारी सहायक उपनिरीक्षक गजेन्द्र चौहान, हवलदार अवनीश बाबू, कांस्टेबल लक्ष्मण, नरेश उपाध्याय, बलवंत, हरेराम द्वारा गांव में आपदा संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से जान माल की हानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान निवर्तमान ग्राम प्रधान, प्रशासक स्मिता देवी खत्री, महिला मंगलदल पदमा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा देवी, दर्शनी देवी, सत्यवती देवी, बिना देवी, युवक मंगलदल विनोद खत्री, लक्ष्मण खत्री, पानसिंह खत्री, रजनीश खत्री, नरेन्द्र सिंह नेगी, हुकम सिंह खत्री, सतेंद्र नेगी, बलदेव कोहली सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Next Post

गौचर : मां देवराड़ी की बन्यथा महोत्सव में उमड़ीं श्रृद्धालुओं की भारी भीड़

रानीगढ़ क्षेत्र की आराध्य आदिशक्ति मां देवराड़ी की बन्यथा महोत्सव देखने में उमड़ीं श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ केएस असवाल  गौचर : विकासखंड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत रानीगढ़ व धनपुर पट्टी की आराध्य देवराड़ी देवी की बन्याथ महोत्सव में देवी देवताओं के नृत्य और दर्शन पूजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ […]

You May Like