गौचर : पालिका ने शीतलहर से बचाव के लिए की अलाव की व्यवस्था

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : चमोली जिले में बर्फबारी व बारिश के बाद ठंडक बढ़ गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी पालिका व नगर पंचायतों ने जगह-जगह पर अलाव की व्यवस्था की है।

उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी के बाद शीतलहर बढ़ गई है। सीएम धामी के निर्देश पर सभी जिलाधिकारियों ने पालिका व नगर पंचायतों को ठंडक से बचाव के लिए अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। जिस पर जिले के सभी निकायों में जगह-जगह पर लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाया गया है। वहीं गौचर पालिका द्वारा भी नगरवासियों के साथ ही राहगीरों के लिए चौराहों पर 6 कुंतल लकड़ी की व्यवस्था कर अलावा जलाया गया है। पालिका द्वारा मुख्य बाजार, पुलिस चौकी, इंटर कॉलेज, रामलीला मैदान, ग्रीफ चौक, ताज पैलेश, पलसारी, आम तिराहा, द्रोणागिरी ,बन्दरखण्ड पर्यटको एवं स्थानीय लोगों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। अवर अभियंता राजीव चौहान ने बताया कि नगर पालिका के विभिन्न स्थानों पर 6कुंतल लकड़ी का अलाव जलाया जा रहा है।इससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

Next Post

चमोली : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

चमोली : सरकार द्वारा अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरूवार को थराली के हरिनगर, नारायणबगड के कफारतीर व लोदला, देवाल के नलधूरा व मोपाटा, पेाखरी के चन्द्रशिला व जौरासी में शिविर आयोजित कर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और विभागीय […]

You May Like