
केएस असवाल
गौचर : ऐतिहासिक गौचर मेले की तैयारियों को लेकर सात अक्टूबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।
73 वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। मेले को भव्य बनाने के लिए जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी की अध्यक्षता में 7 अक्टूबर को राजकीय इंटर कालेज गौचर के सभाकक्ष में बैठक आहूत की गई है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, समितियों के पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर बैठक में प्रतिभाग सुनिश्चित करें।

