
केएस असवाल
गौचर : ऐतिहासिक गौचर मेले में माया देवी विश्वविद्यालय ने स्टॉल लगाकर विभिन्न आयोजनों के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाई है।

सात दिवसीय औद्यौगिक, व्यापारिक एवं सांस्कृतिक मेले में माया देवी विश्वविद्यालय द्वारा पर्वतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। माया विश्वविद्यालय द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों की पारंपरिक काष्ठ, शिल्प कारीगरी, संस्कृति एवं भेष – भूषा को प्रदर्शित कर लोगों को इसके संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। इस प्रयास विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग को अपना सहयोग दे रहे साहित्यकार वेदिकावेव और संजय रतूड़ी के अहम प्रयास रहे हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आशीष सेमवाल ने बताया कि माया देवी विश्वविद्यालय द्वारा गठित संस्कृति विभाग के माध्यम से छात्रों एवं नई पीढ़ी को पर्वतीय परंपरा और संस्कृति का ज्ञान कराया जा रहा है।

