
केएस असवाल
गौचर : समाजिक कार्यकर्ता व जिलासू चंडिका देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष दिलवर सिंह चौहान की माता मंदोदरी देवी 95 वर्ष की लंबी अस्वस्थता के बाद निधन हो गया, जिससे शोक की लहर दौड़ पड़ी।
लंबी अस्वस्थता के बाद बृहस्पतिवार को पोखरी विकास खंड के सरमोला गांव की 95 वर्षीय मंदोदरी देवी का निधन हो गया। वे अपने पीछे तीन पुत्र, तीन पुत्रियां एवं बीस पौत्र, पौत्रियां छोड़ चल बसे। समाजिक कार्यकर्ता व जिलासू चंडिका देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष दिलवर सिंह चौहान ने बताया कि उनकी माता लंबे समय से अस्वस्थ थी और मैं चंडिका देवरा यात्रा में बाहर था। इस वजह से माता जी का अंतिम संस्कार आज पैतृक घाट अलकनंदा पर किया गया। मंदोधरी देवी के निधन पर जयकृत सिंह बिष्ट, सुनील पंवार, अनिल नेगी, अर्जुन भंडारी, विक्की खत्री राजेश खत्री, दरमान सिंह रावत, प्रकाश बुटोला, राजेश चौहान,प्रदीप चौहान, राकेश चौहान व हरीश चौहान ने शोक व्यक्त किया।

