गौचर : मणिपुर की घटना पर महिला कांग्रेस ने केन्द्र सरकार का किया पुतला दहन, दोषियों को मिले फांसी की सजा

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर : मणिपुर की घटना से मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों में आक्रोश बना हुआ है। महिलाओं के साथ हुई अमानवीय घटना पर महिला कांग्रेस ने केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

आज गौचर में महिला कांग्रेस के नेतृत्व में महिलाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर देश के मणिपुर राज्य में पिछले तीन महीने से हो रही हिंसा की घटना और महिलाओं के साथ हो रहे अमानवीय कृत्य को रोकने में मणिपुर राज्य और केन्द्र सरकार की विफलता को लेकर महिला कांग्रेस के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान गौचर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया। केन्द्र सरकार से मणिपुर सरकार को हटाकर मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की मांग की और मणिपुर में जिन गुनाहगारों ने महिलाओं पर अत्याचार किया उन सभी को फांसी की सजा की मांग की। मणिपुर में शान्ति बहाली की मांग की केन्द्र सरकार पुतला दहन कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दू पंवार,नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रजनी लिंगवाल, कांग्रेस जिला महामंत्री लीला रावत,नगर उपाध्यक्ष अनीता चौहान,जिला सचिव भजनी बिष्ट,महिला कांग्रेस की मंजू शाह,मुन्नी देबी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार, नगर महामंत्री मनोज नेगी,नगर महामंत्री महांबीर नेगी जिला महामंत्री अजय किशोर भण्डारी, जिला महामंत्री हरीश नयाल, जिला महामंत्री जगदीश कनवासी, मदन लाल टमटा,एम एल राज,शिवलाल भारती,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनीष कोहली,सन्तोष कोहली,हरीश कुमार,राजेन्द्र सिंह नेगी,नागेन्द्र सिंह रावत,क्षेत्र पंचायत सदस्य बिक्रम बिष्ट,अनिल शाह,पंकज नेगी,प्रेम नेगी भरत नेगी आदि मौजूद रहे।

Next Post

हिमालय के सोना शिखर सरोवर में भाग्यशाली को सोने की दिव्य तलवार के होते हैं दर्शन

रघुबीर नेगी उर्गमघाटी उर्गमघाटी के हिमालय की उच्च शिखरों में विराजमान सोना शिखर पर्वत पर भगवती मां स्वनूल सुनन्दा का पावन धाम है जहां रहती है भगवती स्वनूल यहां गणेश समेत मां स्वनूल की मूर्तियां हैं विराजमान। मन्दिर के पास केवल तीन ही ब्रह्मकमल होते हैं जबकि दूर – दूर […]

You May Like