गौचर : मदनलाल टम्टा को बनाया गया निर्विरोध अध्यक्ष 

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : मदनलाल टम्टा को बनाया गया निर्विरोध अध्यक्ष

उत्तराखंड राजकीय सेवानिवृत्त पेंशनर्स संगठन की आज 15 दिसंबर को हुई एक अहम बैठक में सभी सदस्यों की मौजूदगी में उपस्थित हुए शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बर्त्वाल के स्तीफा देने के बाद रिक्त हुई अध्यक्ष सीट के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचन करने की घोषणा संरक्षक सुरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा की गयी। जिसमें सर्वसम्मति से मदनलाल टम्टा को कार्यकारिणी शाखा अध्यक्ष निर्विरोध नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन के सचिव शिवलाल भारती, वरिष्ठ सलाहकार राजेन्द्र प्रसाद मैखुरी, कोषाध्यक्ष सुदामा सिंह बिष्ट, प्रचार मंत्री मोहन लाल राज, उपाध्यक्ष गजपाल सिंह नेगी सदस्य नारायण सिंह चौधरी, शम्भू प्रसाद देवली, केशर सिंह राणा, लखपत सिंह भंडारी व गोपाल दत्त थपलियाल आदि लोग शामिल रहे।

Next Post

ऊखीमठ : पांडव नृत्य में चक्रव्यूह मंचन देख भावुक हुए श्रद्धालु

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : पंच केदारों में तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में 13 वर्षों बाद आयोजित पांडव नृत्य में 22 वें दिन भव्य चक्रव्यूह लीला का मंचन किया गया। चक्रव्यूह लीला मंचन में कौरवों द्वारा वीर अभिमन्यु का छल द्वारा […]

You May Like