
हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया रावलनगर (गौचर) में भगवान श्री राम का राज्याभिषेक समारोह
केएस असवाल
गौचर : नगरपालिका क्षेत्र गौचर के अन्तर्गत रावल नगर गांव में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राम भक्तों ने राम, लक्ष्मण, सीता माता की उत्सव झांकी में भाग लेते हुऐ प्रभु श्री राम के भजन कीर्तन व जयघोष के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल, विशिष्ट अतिथि आईटीबीपी गौचर के उप सेनानी जताती बहरा, प्राचार्य डायट आकाश सारस्वत, रेलवे प्रोजेक्ट में विलकाॅन कम्पनी के मैनेजर योगेश्वर सिंह, एच. आर. मैनेजर राजेश राय, सहायक अध्यापिका राइका नगरासू श्रीमती शशि गुसाईं ने संयुक्त रूप से किया गया।
आदर्श रामलीला मंडली रावलनगर की पिछले दस दिनों से चली आ रही 17 वीं रामलीला मंचन बीते रोज देर शाम को संपन्न हो गई। राजतिलक समारोह के इस मौके पर राम के पात्र में पवन बिष्ट, सीता माता के रूप में संदीप बिष्ट, लक्ष्मण के पात्र में स्वर्णिम नेगी, भरत के रूप में अभिनय करने वाली एक मात्र बालिका ठीका चौहान, शत्रुघ्न में ओम सती, विभीषण में मदन सिंह, हनुमान जी के पात्र में आदित्य नेगी की आरती उतारी गई। हनुमान जी के पात्र आदित्य नेगी के अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।
इस मौके पर आदर्श रामलीला मंडली रावलनगर के संरक्षक भागवत सिंह भंडारी, गजेन्द्र सिंह नेगी, अध्यक्ष भरत सिंह नेगी के अलावा मंडली के सुरेन्द्र सिंह मल्ल, गणेश शंकर चौधरी, महेंद्र बिष्ट, वृजमोहन सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट, सुधीर नेगी, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, विजय सिंह बिष्ट, कमल सिंह भंडारी, संदीप रावत, दीपक बिष्ट, आनन्द सिंह बिष्ट, भूपेन्द्र नेगी, सतीश नेगी, विपिन रावत, आदि सहित भारी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।

