गौचर : कर्णप्रयाग में शराब की दुकान बदरीनाथ हाईवे से अन्यत्र स्थानांतरित

Team PahadRaftar

कर्णप्रयाग में विदेशी मदिरा की दुकान को किया स्थानांतरित

केएस असवाल 

गौचर : चमोली के कर्णप्रयाग में आबकारी विभाग की ओर से विदेशी मदिरा की दुकान को स्थानांतरित कर दिया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह और स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग की ओर से बदरीनाथ हाईवे के समीप संचालित विदेशी मदिरा की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की थी। जिसे देखते हुए विदेशी मदिरा की दुकान को कर्णप्रयाग के नए बस अड्डे पार्किंग स्थल के समीप स्थानांतरित करने के आदेश दे दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यह निर्णय जनभावनाओं के अनुरूप लिया गया है।

 

Next Post

उर्गमघाटी : कल्पेश्वर मंदिर में पिता - पुत्र कार्तिकेय का हुआ भावुक मिलन

माता पिता से मिलने पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे कार्तिकेय स्वामी रघुबीर नेगी रूद्रप्रयाग जनपद के कनकचौरी से तीन किमी ऊपर क्रोंच पर्वत पर तपस्यारत भगवान शंकर माता पार्वती के ज्येष्ठ पुत्र भगवान कार्तिकेय स्वामी युगों बाद भगवान कल्पेश्वर मंदिर पहुंचे जहां श्री कल्पनाथ मंदिर प्रबंधन कार्यकारिणी समिति देवग्राम […]

You May Like