
केएस असवाल
भारी बारिश, भूस्खलन के साथ गाढ़ गदेरों के उफान पर होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त
गौचर : क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तमाम जगहों पर सड़क मार्ग बंद होने व नदी नालों के उफान पर होने की वजह से क्षेत्र वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में आफत की बारिश बरस रही है। बृहस्पतिवार देर रात हुई बारिश बारिश से कमेड़ा के जखेड़ गधेरा व चटवापीपल में भारी भूस्खलन होने से घंटों यातायात अवरूद्ध रहने से जहां छात्र – छात्राएं समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाए वहीं सरकारी कर्मचारी भी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच सके जानकारी के अनुसार विकास खंड कर्णप्रयाग के सकंड गांव से अपनी उपज लेकर आ रहे महिलाओं को उफनते नाले की वजह से सामना आधे रास्ते में छोड़कर लौटना पड़ा। सकंड गांव के सामाजिक कार्यकर्ता दिगंबर बिष्ट का कहना है कि शुक्रवार सुबह गांव से ककड़ी लेकर महिलाएं जैसे ही आधे रास्ते तक आए तो उफनते बरसाती नाले की वजह उनको अपना सामान जंगल में ही छोड़कर वापस लौटना पड़ा। उनका कहना है। आजादी के 78 साल बीतने को है लेकिन सकंड ग्रामवासियों को यातायात तो रहा दूर ठीक से पैदल रास्ते भी नसीब नहीं हो पाए हैं। पालिका क्षेत्र के वार्ड 6 में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

