गौचर : कर्णप्रयाग के सकण्ड गांव में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

विकास खण्ड कर्णप्रयाग की ग्राम सभा खरसांई के सकण्ड गांव में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक शिविर का आयोजन किया।

खरसाई ग्राम सभा के सकण्ड गांव में विधिक सेवा प्राधीकरण गोपेश्वर के अधिकार मित्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही ग्राम खरसांई की आशा कार्यकर्ती व आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सहित सभी गांववासियों ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी आज सकण्ड गांव सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में 45 से अधिक परिवार वाला गांव पलायन की मार झेल रहा है। गांव में 15 परिवार ही अपना कठिन जीवन यापन कर रहे हैं। खरसांई की प्रधान शिवानी चौधरी ने कहा कि सड़क ना होने के कारण आज भी लोगों को 10 किलोमीटर पैदल जाना पड़ रहा है। अधिकांश लोग पलायन कर चुके हैं। गांव खाली होने के कगार पर है। इस अवसर पर आंगनवाड़ी खरसांई लीला देवी आशा कार्यकर्ती अनीता देवी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Next Post

चमोली : जिले में 23 हजार 986 बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्राप

चमोली में 23 हजार 986 बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्राप गोपेश्वर : चमोली जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को विशेष पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के 563 बूथों एवं 5 ट्रांजिट बूथों पर 23 हजार 986 बच्चों को पल्स पोलियो ड्राप पिलाई गई। […]

You May Like