गौचर : रामलीला में लक्ष्मण – मेघनाथ संवाद ने जमकर बटोरी तालियां

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : गौचर नगर क्षेत्र में जनकल्याण लोक सेवा समिति कामधेनु रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित दसवें दिवस की रामलीला मंचन में मेघनाथ – लक्ष्मण संवाद, मकरध्वज हनुमान संवाद, नारद लीला व अहिरावण लीला को दर्शकों ने खूब सराहा।

जन कल्याण लोक सेवा समिति गौचर के सानिध्य में आयोजित कामधेनु रामलीला कमेटी की दसवें दिवस की रामलीला मंचन में रामचन्द्र जी द्वारा कुम्भकर्ण का वध मेघनाथ व लक्ष्मण संवाद और मेघनाथ का वध सुलोचना का विलाप नारद लीला हनुमान का पातालपुरी प्रस्थान तथा मकर ध्वज से संवाद और युद्ध पाताल पुरी में देवी मंदिर में हनुमान द्वारा अहिरावण का वध और मकरध्वज को पातालपुरी का राजतिलक की लीला मंचन का भरपूर आनन्द लिया दर्शकों ने और पात्रों के अभिनय को खूब सराहा। रामलीला मंचन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में द संस्कार विद्यालय के छात्रों द्वारा सुन्दर सा भजन हो अयोध्या सी नगरी की शानदार प्रस्तुति दी गयी।

इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं रविन्द्र चुनेरा, देवेन्द्र रावत, पवन पोखरियाल, देवेंद्र बर्त्वाल, रश्मि नेगी, कविता काण्डपाल, मंजु शाह एवं क्षेत्र में कार्यरत सेवारत व सेवा निवृत्ति कर्मचारियों व अधिकारियों को भी जन कल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार कमेटी के सतीश शैली कुशाल सिंह नेगी गोविन्द सिंह अर्जुन नेगी राजेश सती पुष्कर सिंह सगोई आनन्द सिंह कण्डारी लक्ष्मी प्रसाद खाली राजेन्द्र सिंह नेगी शिवचरण सिंह आदि द्वारा सम्मानित किया गया। देर रात चले इस लीला मंचन में रावण के पात्र में शिक्षक भरत सिंह नेगी कुम्भकर्ण में छात्र शुभम असवाल राम के पात्र में बालिका आरजू लक्ष्मण बालिका प्रतिभा नेगी मेघनाथ जगमोहन रावत सुलोचना कल्पेश्वरी देवी मन्दोदरी सुमन रावत तथा नारद शिवचरण बिष्ट हनुमान महावीर रावत मकरध्वज सचिन बर्त्वाल के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।

Next Post

चमोली : जिलासु मां चण्डिका भगवती की देवरा यात्रा शुरू

केएस असवाल  चमोली : जिलासु की मां चण्डिका 12 वर्षों बाद गर्भगृह से नौ माह के देवरा यात्रा भ्रमण को बाहर आई है। इस दौरान मां भगवती विभिन्न धार्मिक स्थलों और गांवों का भ्रमण करेंगी। 27 गांवों की आराध्य देवी मां चण्डिका भगवती की देवरा यात्रा आज गुरूवार से शुरू […]

You May Like